मस्जिदों में नमाज़ के अलावा भीड़ व सौहार्द बिगाड़ने वाले बयान न हों: यूपी शिया वक्फ बोर्ड
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अपने अधीन आने वाली मस्जिदों में आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाला कोई भी बयान व नमाज़ के अलावा मस्जिदों में भीड़ इकट्ठी करने पर पाबंदी लगा दी है। बोर्ड अध्यक्ष अली ज़ैदी ने बताया कि पिछले दिनों विभिन्न राज्यों में जुमे की नमाज़ के बाद हुए उपद्रव के मद्देनज़र यह फैसला लिया है।
read more at भाषा


