क्या है वर्क प्लेस से जुड़ा शिफ्ट शॉक?
'म्यूज़' के सर्वे के मुताबिक, 72% लोग अपने करियर में कभी-न-कभी शिफ्ट शॉक का अनुभव कर चुके हैं। आमतौर पर नौकरी बदलने, नई भूमिका में जाने, टीम या संगठन में बदलाव के चलते काम का माहौल बदलने से होने वाले तनाव या पछतावे आदि को शिफ्ट शॉक कहते हैं। 2023 में यह वर्क प्लेस से जुड़े टॉप-10 ट्रेंड में था।


