महाराष्ट्र के हित में हर उपाय का समर्थन करेंगे: सीमा विवाद पर प्रस्ताव पारित होने पर उद्धव
कर्नाटक के 865 गांव महाराष्ट्र में सम्मिलित करने का प्रस्ताव पारित होने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा, "हम महाराष्ट्र के हित में हर उपाय का समर्थन करेंगे।" उन्होंने कहा कि राज्य को सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करना चाहिए कि विवाद पर हल निकलने तक विवादित क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया जाए।
read more at भाषा


