साइनिंग सेरेमनी के दौरान पेन लीक होने पर नाराज़ हुए किंग चार्ल्स-III; सामने आया वीडियो
यूके के सम्राट बनने के बाद मंगलवार को पहली बार नॉर्दर्न आयरलैंड पहुंचे चार्ल्स-III साइनिंग सेरेमनी के दौरान पेन लीक होने पर नाराज़ हो गए जिसका एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने अपनी पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला को पेन सौंपते हुए कहा, "हे ईश्वर, मुझे इस पेन से नफरत है।" बाद में उन्होंने कहा, "मैं इसे (पेन) नहीं झेल सकता।"
read more at Hindustan Times


