Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में कमीशन न मिलने पर विधायक के करीबी ने खोद डाली 7 किलोमीटर लंबी सड़क

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 5 October, 2023
बरेली (उत्तर प्रदेश) में जेसीबी मशीन से 7-किलोमीटर लंबी नवनिर्मित सड़क खोदने को लेकर जगवीर नामक शख्स व 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। ठेकेदार ने कहा, "खुद को स्थानीय विधायक का करीबी बताने वाले जगवीर ने कमीशन न मिलने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।" मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आरोपियों से वसूली करने का निर्देश दिया।