अखिलेश यादव के समर्थक ने अपने सीने पर बनवाया उनका टैटू, सपा अध्यक्ष ने शेयर की तस्वीर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सीने पर उनका टैटू बनवाने वाले समर्थक के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। अखिलेश ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हमें नाज़ है अपने समर्पित कार्यकर्ताओं पर।" इससे पहले, अखिलेश का मथुरा में चाट विक्रेता के साथ बातचीत में 'अदाणी वाले तेल' को लेकर मज़ाक करने का वीडियो वायरल हुआ था।
read more at Twitter


