Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मलेशिया से लौटी महिला के बैग में चेन्नई एयरपोर्ट पर मिले 22 सांप व 1 गिरगिट, सामने आया वीडियो

short by राकेश / on Sunday, 30 April, 2023
कुआलालंपुर (मलेशिया) से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची एक महिला के बैग से विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और एक गिरगिट मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों द्वारा सांपों को कंटेनर से निकालने का वीडियो सामने आया है। कस्टम विभाग ने बताया कि इन जीवों को कस्टम अधिनियम-1962 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत ज़ब्त कर लिया गया है।