मुंबई में कोविड-19 के 922 नए मामले दर्ज किए गए, 4 जून 2021 के बाद सबसे अधिक
मुंबई (महाराष्ट्र) में रविवार को कोविड-19 के 922 नए मामले दर्ज किए गए जो 4-जून, 2021 के बाद से सबसे अधिक है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई, जबकि 326 मरीज़ ठीक हुए हैं जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 7,47,864 हो गई। वहीं, मुंबई में 4,295 सक्रिय मामले हैं।


