12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी कांग्रेस: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया है कि 12 जून को पटना (बिहार) में होने वाली विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में कांग्रेस पार्टी हिस्सा लेगी। जयराम ने कहा, "अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी की ओर से कौन बैठक में शामिल होगा।" बकौल जयराम, जल्द ही बैठक में हिस्सा लेने वाले नेता का नाम तय किया जाएगा।
read more at दिप्रिंट


