Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में मार्च 2026 तक बढ़ाई गई मौजूदा EV पॉलिसी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 22 July 2025
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहन नीति को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। दरअसल, नई नीति के मसौदे पर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे जिसमें समय लगने की संभावना है। मौजूदा पॉलिसी 2020 में 'आप' सरकार के दौरान लागू हुई थी जो पहले भी बढ़ाई जा चुकी है।
read more at X