Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी पुलिस में 7,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 14 September 2025
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने पुलिस विभाग में 7,500 कॉन्स्टेबलों की सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी और अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 है। वहीं, उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।