ज़ाम्बिया में खदान में बजरी का ढेर गिरने से उसके नीचे दबकर 9 लोगों की हुई मौत
लुसाका (ज़ाम्बिया) के चोंगवे स्थित एक खदान में बजरी का ढेर गिरने से उसके नीचे दबकर 9 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि वे लोग खदान में अवैध रूप से काम कर रहे थे और हादसे के समय बजरी को ट्रक पर लाद रहे थे। बकौल पुलिस, हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया है।
read more at भाषा


