सरकार ने कोलकाता में डॉक्टर के रेप के बाद मेडिकल कॉलेजों के लिए एडवाइज़री जारी कर क्या कहा है?
कोलकाता में महिला डॉक्टर का रेप-हत्या के बाद नैशनल मेडिकल कमीशन ने मंगलवार को सभी मेडिकल कॉलेजों-संस्थानों को एडवाइज़री जारी की। कॉलेजों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उनके पूरे परिसर में लाइटें लगी हों। इसके अलावा ओपीडी-वॉर्डों में सुरक्षाकर्मी तैनात करने, हिंसात्मक घटनाओं की त्वरित जांच और कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी नीतियां बनाने को कहा गया है।
read more at Hindustan Times


