यूके के नए पीएम के मंत्रिमंडल में भारतीय मूल की लीसा समेत 11 महिलाएं हैं शामिल
यूके के नए प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर के मंत्रिमंडल में भारतीय मूल की लीसा नंदी समेत रिकॉर्ड 11 महिलाएं शामिल हैं। लीसा नंदी को नई सरकार में संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री बनाया गया है। एंजेला रेनर (उप-प्रधानमंत्री), रेचेल रीव्स (वित्त मंत्री), ब्रिजेट फिलिप्सन (शिक्षा मंत्री) व शबाना महमूद (न्याय मंत्री) मंत्रिमंडल में शामिल अन्य महिलाएं हैं।
read more at भाषा


