खदान में 8 हीरे मिलने से चमकी एमपी की महिला की किस्मत
पन्ना (एमपी) में 50-वर्षीय रचना गोल्डर नामक महिला को खदान में एक हफ्ते में 8 हीरे मिले हैं जिनकी कीमत लाखों में हो सकती है। डायमंड एक्सपर्ट अनुपम सिंह के अनुसार, सबसे बड़ा हीरा 0.79 कैरेट का है जबकि 2 हीरे हल्के रंग के हैं। बकौल महिला, नीलामी से मिलने वाले रुपयों से वह परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगी।
read more at हिन्दुस्तान


