2 दिन से लापता पत्रकार का छत्तीसगढ़ में सेप्टिक टैंक में मिला शव
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 1 जनवरी से लापता मुकेश चंद्राकर नामक पत्रकार का शव शुक्रवार को एक ठेकेदार के परिसर में सेप्टिक टैंक में मिला। स्थानीय पत्रकारों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि मुकेश ने ठेकेदार के खिलाफ सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की रिपोर्ट उजागर की थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताते हुए कहा, "अपराधी को...बख्शा नहीं जाएगा।"
read more at हिन्दुस्तान


