Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल में बाढ़ और बादल फटने से तबाही, मंडी में 5 लोगों की मौत व 16 लापता; 406 सड़कें बंद

short by Aakanksha / on Wednesday, 2 July, 2025
मंडी (हिमाचल प्रदेश) में मंगलवार को बादल फटने और भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कम-से-कम 16 लापता हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राज्य में 406 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।