पंजाब में पराली जलाने को लेकर पुलिस व अफसरों को CAQM ने भेजा कारण बताओ नोटिस
पंजाब में लगातार पराली जलाने के मामले सामने आने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने मंगलवार को संगरूर और फिरोज़पुर ज़िलों के उपायुक्त (डीसी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अधिकारियों को 14 नवंबर तक जवाब देना होगा। बकौल रिपोर्ट्स, सोमवार को पंजाब से पराली जलाने के कुल 418 मामले सामने आए।
read more at NewsBytes हिन्दी


