'गणपति बप्पा मोरया' नहीं कहने को लेकर अली गोनी की ट्रोलिंग पर निया शर्मा ने दिया जवाब
गणपति उत्सव में 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा नहीं लगाने को लेकर ट्रोल हो रहे ऐक्टर अली गोनी का ऐक्ट्रेस निया शर्मा ने बचाव किया है। निया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "किसी के त्योहार का हिस्सा होना अपने आप में बड़ा सम्मान है।" उन्होंने लिखा, "हम भारत में गणपति, ईद व सभी त्योहार उत्साह के साथ मनाते हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


