कोहली के शतक जड़ने पर अनुष्का ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन, उन्होंने बल्ले से दिया फ्लाइंग किस
भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने रविवार को पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की दूसरी पारी में शतक जड़ने के बाद स्टैंड्स में मौजूद अपनी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को अपने बल्ले से फ्लाइंग किस दिया। अनुष्का भी स्टैंडिंग ओवेशन देते दिखीं। गौरतलब है, कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 30वां शतक लगाया है।
read more at CricTracker हिंदी


