बिहार में ट्रेन के इंजन-कोच के बीच दबकर मारे गए रेलवे कर्मी को पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी
बरौनी (बिहार) में शंटिंग के दौरान ट्रेन के इंजन और कोच के बीच दबकर मारे गए रेलवे कर्मी अमर कुमार को उनके पिता के निधन के बाद 2021 में अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। जांच के मुताबिक, अमर और दूसरे पॉइंटमैन मोहम्मद सुलेमान के बीच पर्याप्त समन्वय नहीं हुआ जिसके कारण सुलेमान ने लोको ड्राइवर को गलत सिग्नल दिया था।


