Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सूर्यकुमार यादव बने IPL में सबसे तेज़ 4,000 रन बनाने वाले भारतीय

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 27 April, 2025
एमआई के सूर्यकुमार यादव आईपीएल में सबसे तेज़ 4,000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने रविवार को एलएसजी के खिलाफ 33 रन बनाते ही आईपीएल में 4,000 रन पूरे किए। सूर्यकुमार ने 2714 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया है जबकि उनसे पहले एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल ने 2658 गेंदों में 4,000 आईपीएल रन पूरे किए थे।