ओलंपिक पदक जीतने तक संन्यास नहीं लूंगी: तीरंदाज़ दीपिका कुमारी
लगातार चौथे ओलंपिक्स में हिस्सा लेने वालीं भारतीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने कहा है, "मैं ओलंपिक पदक जीतना चाहती हूं और जब तक मैं ऐसा नहीं कर लेती, मैं खेल नहीं छोड़ूंगी।" विमेन्स सिंगल्स के क्वॉर्टर फाइनल में हार के बाद पेरिस ओलंपिक्स-2024 से बाहर हुईं दीपिका ने कहा, "मैं कड़ी मेहनत करूंगी और मज़बूती से वापसी करूंगी।"
read more at भाषा


