कौन हैं अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता के पति संभव जैन?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने एंजल इन्वेस्टर संभव जैन से शादी कर ली है। आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई कर चुके संभव, 'इनट्रैक्ट' स्टार्टअप के को-फाउंडर व सीईओ हैं और वह अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विसेज़ फर्म 'ब्लैकस्टोन' के इन्वेस्टर रह चुके हैं। हर्षिता केजरीवाल ने भी आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है।
read more at ABP न्यूज़


