यूपी में ₹5000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया शिक्षा विभाग का स्टेनोग्राफर, माथा पकड़कर रोने लगा
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शिक्षा विभाग के एक स्टेनोग्राफर को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने एक निजी स्कूल के प्रबंधक से यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का एडमिशन अपडेट करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। वहीं, गिरफ्तारी के दौरान वह माथा पकड़कर फूट-फूटकर रोने लगा।
read more at X


