लगातार चौथे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, $10 बिलियन घटकर $688 बिलियन पर पहुंचा
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27-मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में $10.2 बिलियन घटकर $688.05 बिलियन पर आ गया जो लगातार चौथे सप्ताह की गिरावट है। वहीं, इस दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति (FCA) $6.6 बिलियन घटकर $551.07 बिलियन हो गई जबकि सोने की कीमतों में गिरावट के बीच स्वर्ण भंडार का मूल्य $3.6 बिलियन घटकर $113.5 बिलियन रह गया है।
read more at moneycontrol


