महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार एमपी में पलटी, 4 की मौत व 3 घायल
सीधी (एमपी) में रविवार देर रात महाकुंभ के लिए 7 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही कार के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कैमूर पहाड़ के मुंडा घाटी में अनियंत्रित होने के कारण कार पलट गई थी। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at भाषा


