डाबर के कई प्रोडक्ट्स पर FSSAI का ऐक्शन, '100% नैचुरल' वाले दावों पर लगाया बैन
भारतीय खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने डाबर इंडिया के कई उत्पादों की बिक्री पर बैन लगाया है। इनमें शहद, नारियल तेल, एप्पल साइडर विनेगर और गाय का घी शामिल हैं जिन पर '100% प्योर, 100% नैचुरल या 100% ऑर्गैनिक' वाले भ्रामक दावे किए गए हैं। एफएसएसएआई ने कंपनी से इन प्रोडक्ट्स की पहचान कर तुरंत इनकी बिक्री रोकने को कहा है।
read more at News18 हिंदी


