दिल्ली में स्कूटर से गिरी महिला को एमसीडी के ट्रक ने कुचला, हुई मौत
दिल्ली के नौरोजी नगर इलाके के पास बुधवार शाम को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला (47) स्कूटर से गिर गई और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चालक मौके से भाग गया था जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
read more at दि प्रिंट


