Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में अपार कार्ड बनवाने में हुई लापरवाही, प्रधानाध्यापकों का कटेगा वेतन

short by शिखा तोमर / on Wednesday, 18 December, 2024
शिवान (बिहार) के ज़िला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 128 प्रधानाध्यापकों का तीन दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई बच्चों के अपार कार्ड (ऑटोमेटेड परमानेंट अकैडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) बनवाने में लापरवाही के चलते की गई है। सिंह ने कहा कि अगर और भी प्रधानाध्यापक लापरवाही करते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।