IPL के इतिहास में फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड किस-किस खिलाड़ी ने जीता है?
2008 के आईपीएल फाइनल में युसूफ पठान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 2009 में आरसीबी के अनिल कुंबले, 2010 और 2011 में सुरेश रैना और मुरली विजय(सीएसके) को यह अवॉर्ड मिला। इसके बाद के संस्करणों में 2016 तक मनविंदर बिस्ला (केकेआर), कीरोन पोलार्ड (एमआई), मनीष पांडे, रोहित शर्मा (एमआई) और बेन कटिंग (एसआरएच) ने यह अवॉर्ड जीता।
read more at ESPNcricinfo


