महात्मा गांधी को 10वीं में मिले थे कितने नंबर? मार्कशीट की तस्वीर हुई वायरल
दिल्ली के राजघाट स्थित म्यूज़ियम में रखी महात्मा गांधी की मैट्रिक (10वीं) की मार्कशीट की तस्वीर वायरल हो गई है। मोहनदास करमचंद गांधी को अंग्रेज़ी में 89/200, गुजराती में 45.5/100, गणित में 59/175 और सामान्य ज्ञान में 54/150 नंबर मिले थे जिनका टोटल 247.5/625 था। उन्होंने राजकोट के ऐल्फ्रेड हाईस्कूल और भावनगर के सामलदास कॉलेज से पढ़ाई की थी।
read more at News18 हिंदी


