Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेपर लीक हंगामे के बीच बड़ा ऐक्शन, बिहार से अरेस्ट हुआ महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड

short by Rishi Raj / on Saturday, 25 July, 2026
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले ₹1.5 करोड़ में प्रश्नपत्र बेचने की साजिश का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चार प्रश्नपत्र सेट बरामद किए थे। दरअसल, 28-जून को होने वाली परीक्षा का पेपर 24-घंटे पहले लीक होने का मामला सामने आया था।