Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले कुछ वर्षों में किन भारतीय शहरों के बदले गए नाम?

short by Monika sharma / on Saturday, 14 September, 2024
केंद्र ने अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया है। बीते कुछ वर्षों में इलाहाबाद (यूपी) का नाम बदलकर प्रयागराज, फैज़ाबाद (यूपी) का अयोध्या, गुड़गांव (हरियाणा) का गुरुग्राम और होशंगाबाद (एमपी) का नाम नर्मदापुरम किया गया था। 2023 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव किया गया।