Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

होली पर इस गांव में बेटियों के लिए मनाया जाता है 'ढूंढोत्सव', लोग ऐसे करते हैं लाडली का सम्मान

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 13 March 2025
उदयपुर (राजस्थान) के धारता गांव में लोग होली के अगले दिन धुलंडी पर एक अनूठी परंपरा 'ढूंढोत्सव' निभाते हैं। इसके तहत जिस घर में पिछले एक साल के दौरान बेटी का जन्म हुआ हो उसके घर पूरा गांव ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर सामूहिक रूप से खुशी मनाता है। इस गांव में बेटियों को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है।