Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

7 कारोबारी दिनों में 48% चढ़ा सरकारी कंपनी का शेयर, इस कारण निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न

short by Rishi Raj / on Monday, 22 June, 2026
सरकारी कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयरों में लगातार सातवें कारोबारी दिन तेज़ी रही और इस दौरान यह 48% से अधिक उछलकर एक साल के नए हाई पर पहुंच गया। शेयर में यह तेज़ी NSE के प्रस्तावित IPO से मिली, जिसमें कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली है। मार्च 2026 के निचले स्तर से यह शेयर करीब 86% चढ़ चुका है।
read more at moneycontrol