Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में घर में घुसकर युवक ने चाकू की नोक पर भरी लड़की की मांग, की रेप की कोशिश

short by शिखा तोमर / on Tuesday, 4 March 2025
गोरखपुर (यूपी) में एक युवक द्वारा चाकू की नोक पर 22-वर्षीय लड़की की मांग भरने और उसका रेप करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल लड़की, आरोपी पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार के मुताबिक, युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।