Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

829 किमी लंबी आसमानी बिजली का बना नया विश्व रिकॉर्ड

short by खुशी / on Thursday, 31 July, 2025
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने दुनिया की सबसे लंबी आसमानी बिजली के विश्व रिकॉर्ड का एलान किया है। डब्ल्यूएमओ के अनुसार, अक्टूबर-2017 में अमेरिका में पूर्वी टेक्सस से कैनसस सिटी तक चमकी आकाशीय बिजली ने 829 किलोमीटर दूरी तय की थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड अप्रैल 2020 में अमेरिका में चमकी 768 किलोमीटर लंबी आकाशीय बिजली के नाम था।