चीन के बाज़ार में लगी भीषण आग में 8 लोग ज़िंदा जले, 15 लोग झुलसे
चीन के उत्तरी प्रांत हेबेई के एक बाज़ार में शनिवार को भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। चीनी मीडिया के अनुसार, बाज़ार में आग लगने से 8 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई जबकि 15 लोग झुलस गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
read more at इंडिया टीवी


