पाक का समर्थन करने के चलते 800 गुजरातियों ने रद्द की अपनी तुर्किये की यात्रा
अहमदाबाद (गुजरात) के जैन लोटस ग्रुप के 800 से अधिक सदस्यों ने पाकिस्तान का समर्थन करने के चलते तुर्किये की यात्रा रद्द कर दी है। ग्रुप के कोषाध्यक्ष विपुल शाह ने कहा, "हमने नैतिक आधार पर यात्रा रद्द की।" उन्होंने कहा, "हम देश के लिए युद्ध में नहीं जा सकते लेकिन देश के समर्थन में इतना तो कर सकते हैं।"
read more at Hindustan Times


