Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बद्रीनाथ हाईवे पर बाइक के अनियंत्रित होने से अलकनंदा नदी में गिरे 2 युवक, हुए लापता

short by रघुवर झा / on Friday, 2 August, 2024
चमोली (उत्तराखंड) में बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार शाम को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उस पर सवार 2 युवक अलकनंदा नदी में गिर गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवकों की बाइक हाईवे पर मिली है। ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम लापता युवकों की तलाश कर रही है।
read more at भाषा