बिहार में एक ही गांव से एकसाथ 40 से अधिक युवक-युवतियों ने पास की JEE मेन परीक्षा
गया (बिहार) के पटवा टोली गांव के 40 से अधिक अभ्यर्थियों ने एकसाथ जेईई मेन-2025 की परीक्षा पास की है। परिणाम 19 अप्रैल को घोषित हुए थे और अब अभ्यर्थी अगले महीने होने वाली जेईई-एडवांस परीक्षा में शामिल होंगे। बीते सालों में गांव ने दर्जनों 'आईआईटीयन' दिए और जिस वजह से इसे बिहार की 'आईआईटी फैक्ट्री' कहा जाने लगा है।
read more at इंडिया टीवी


