एक्सपर्ट ने बताया स्प्राउट्स खाने का सही तरीका जिससे मिलेंगे भरपूर फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट और डायबिटीज़ एजुकेटर खुशी छाबड़ा ने स्प्राउट्स खाने का सही तरीका बताया है। उनके अनुसार, कच्चे स्प्राउट्स खाना सेहत के लिए उतना फायदेमंद नहीं है जितना माना जाता है। बकौल छाबड़ा, स्प्राउट्स को पकाकर या हल्का उबालकर खाना अधिक सुरक्षित और लाभकारी होता है। इससे शरीर को इसके पोषक तत्वों को पचाने व अवशोषित करने में आसानी होती है।
read more at जनसत्ता


