Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टैक्स देनदारी ना होने के बावजूद आयकर रिटर्न फाइल करने के क्या-क्या हैं फायदे?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 25 June, 2024
विशेषज्ञों के मुताबिक, टैक्स देनदारी ना होने के बावजूद आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने से कटा हुआ टीडीएस वापस हो जाता है और लोगों को अपना घाटा कैरी-फॉरवर्ड करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आईटीआर फाइल करने से लोन मिलने में आसानी होती है। वहीं, आईटीआर दाखिल करने वालों के वीज़ा आवेदन भी जल्दी प्रोसेस होते हैं।