Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया के किन देशों के पास हैं सबसे अधिक परमाणु हथियार?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 17 June, 2025
स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट (2025) के मुताबिक, दुनिया में सर्वाधिक परमाणु हथियार रूस (4309) के पास हैं जिसके बाद अमेरिका (3700) का स्थान है। चीन के पास 600, यूके के पास 225, फ्रांस के पास 290, भारत के पास 180, पाकिस्तान के पास 170, इज़रायल के पास 90 और उत्तर कोरिया के पास 50 परमाणु हथियार हैं।