GST कटौती का असर, बाज़ार खुलते ही ऑटो कंपनियों के शेयर बने रॉकेट
भारत सरकार द्वारा ऑटोमोबाइल में जीएसटी कटौती के बाद गुरुवार को ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयर्स में ज़बरदस्त उछाल आया। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, टीवीएस मोटर्स, अपोलो टायर्स, टाटा मोटर्स, हुंडई, हीरो मोटोकॉर्प के साथ कई कंपनियों के शेयर्स मार्केट खुलने के साथ ही चढ़ गए। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 6.41% जबकि आयशर मोटर्स का शेयर 2.66% तक उछला।
read more at हिन्दुस्तान


