Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मां, भाई और भाभी, तीनों को तलवार से काटा, फिर क्यों रद्द हो गई कातिल की फांसी?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 16 October, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने टिहरी गढ़वाल के गुमाल गांव में मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी संजय सिंह की फांसी की सज़ा रद्द की है। दिसंबर-2014 में हुए तिहरे हत्याकांड में उसे अगस्त 2021 में मृत्युदंड मिला था। मेडिकल बोर्ड ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया। कोर्ट ने इलाज और स्वस्थ होने पर रिहाई के निर्देश दिए।