महिलाओं की सुरक्षा को लेकर NCW सख्त, कैब व ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट के लिए जारी की नई गाइडलाइंस
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ऐप-बेस्ड कैब/ऑटो/बाइक से सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। इसमें ड्राइवर का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, हर कैब में SOS/पैनिक बटन, रूट बदलने पर रियल-टाइम अलर्ट और संदिग्ध जगह पर लंबे समय तक रुकने की निगरानी शामिल है। बकौल NCW, महिलाओं की शिकायतों पर कंपनियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
read more at ABP न्यूज़


