भारत-पाक का बंटवारा अस्वाभाविक था, एक दिन देश अखंड होगा और हम एक होंगे: गडकरी
महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को अस्वाभाविक और अनैसर्गिक बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक दिन भारत देश अखंड हो जाएगा और सभी लोग एक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत को महाशक्ति और विश्वगुरु बनाने का संकल्प हर भारतीय का मिशन होना चाहिए।
read more at हिन्दुस्तान


