महज़ 72 घंटे में सोना ₹5,800 और चांदी ₹13,200 हुई महंगी
सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, देश में सोने की कीमत महज़ 72-घंटे में ₹5,800/10 ग्राम बढ़ गई है। 99.9% शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को ₹1,54,000/10 ग्राम पर था जो बुधवार को बढ़कर ₹1,59,800/10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत 72-घंटों में ₹13,200/किलो बढ़कर ₹2,48,000/किलो हो गई। दरअसल, सुरक्षित निवेश की मांग और पश्चिम एशिया तनाव के चलते सोना-चांदी महंगे हो रहे हैं।
read more at PTI


